गोरखपुर, अगस्त 16 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों से जुड़े पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को भी पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। शोध पर्यवेक्षक महाविद्यालय में होने और शोध शुल्क अभी महाविद्यालय से विश्वविद्यालय स्थानांतरित न होने के बावजूद पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे शोधार्थियों को भी 18 अगस्त को दीक्षा भवन में 'सुदक्ष' पीएचडी उपाधि प्रदान समारोह-2026 में शामिल करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय स्तर से शुल्क वापसी के लिए संबंधित कॉलेजों से पत्राचार किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कॉलेजों से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को विश्वविद्यालय को फीस न मिलने के बावजूद उपाधि समारोह में आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...