कॉलेजों का होगा वर्चुअल निरीक्षण, मुख्यालय से होगी निगरानी
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण करने के बजाय मुख्यालय से ही वर्चुअल माध्यम से पूरी निगरानी की जाएगी। एनसीटीई द्वारा बनाई गई विशेष कमेटियों और पैनल के जरिए शिक्षाविद् मुख्यालय में बैठकर ही कॉलेजों के संसाधनों और व्यवस्था का जायजा ले सकेंगे। इस नई व्यवस्था के बाद विश्वविद्यालयों ने भी सभी संबंधित कॉलेजों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है, ताकि किसी भी संस्थान की बारी आने पर वह हर समय तैयार मिले। एनसीटीई अधिनियम के तहत परिषद को देश भर के मान्यता प्राप्त संस्थानों के निरीक्षण का अधिकार प्राप्त है। इसके माध्यम से बीएड, डीएलएड और चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.