पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गैस की किल्लत ने इंजीरिंग कॉलेज छात्रावास, मेडिकल कॉलेज छात्रावास, जीएलए कॉलेज जेएन दीक्षित छात्रावास सहित निजी घरों में किराया के मकान में रहने वाले विद्यार्थियों को परेशानी बढ़ा दिया है। विद्यार्थी गैस सिलेंडर लेकर बाजार में इस दुकान से उस दुकान भटक रहे हैं। पलामू के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में व्यवसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण पिछले तीन दिन से घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है। उसका भी स्टॉक एक दो दिन का हीं है। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि गैस की किल्लत से महाविद्यालय के मेस इंचार्ज चिंतित हैं। 17 मार्च से छात्रों का परीक्षा है। गैसे बचाने के लिए छात्रावास के छात्रों के लिए केवल चावल बनाया जा रहा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज का कैंपस छो...