नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Attack on Police: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पुलिस अफसर के साथ बदतमीजी का हद हो गई। एक महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद सिपाही ने उन्हें मुक्त कराया। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में गुरुवार की है जब भू विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कुदाल से हमला करने का प्रयास किया। दारोगा की वर्दी फाड़ दी और कॉलर पकड़कर मारपीट की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से लोग उलझ गए। एक युवक ने पुलिस की गाड़ी की चाबी ड्राइवर से छीन ली। चाबी मांगने पर डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई कर दी। सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.