झांसी, मई 31 -- Jhansi News: यूपी के झांसी में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बीच सड़क पर हुए इस विवाद में दबंगों ने वर्दी का ही अपमान कर डाला। उन्होंने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर जमकर थप्पड़ बरसाए। कॉलर पकड़कर खींचा। गाली-गलौज की। जिसमें वर्दी फट गई। बेल्ट-बाजू के हुक टूट गए। विरोध करने पर अपने साथियों से भी चांटों की बारिश करवाई। सबके सामने दबंगों ने पीआरडी जवान की जमकर बेइज्जती की। बीच सड़क पर हुए इस तमाशे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नबाबाद थाना पुलिस ने इसी के आधार पर दो नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नबाबाद व शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच शांति नगर गल्ला मंडी रोड की बताई जा रही है। कस्बा मोंठ के गांव अमरा नि...