कॉर्बेट में हथिनी ने नदी में बहते बच्चों को बचाया
रामनगर, सितम्बर 19 -- रामनगर। कॉर्बेट के समीप से बह रही कोसी नदी में हाथियों के झुंड में शामिल एक बच्चा बहने लगा। अपनी बच्चे को बहता देखकर हथिनी ने उसका पीछा कर सूंड से बाहर निकाल लिया। वाइल्डलाइफ फ़ोटो ग्राफर दीप रजवार ने बताया कि नदी का बहाव इतना तेज था कि अचानक हथिनी का छोटा बच्चा पानी में बहने लगा। वह अपनी सूँड़ ऊपर उठाकर जैसे अपनी माँ से मदद की गुहार लगा रहा था। माँ हाथी बिना एक पल गंवाए तेज बहाव में अपने बच्चे की ओर बढ़ी और अपनी सूँड़ और पैरों की मदद से उसे संभालते हुए पानी के बहाव से बाहर ले आई। आखिरकार वह बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया। बताया कि इस तरह के दृश्य काफी कम देखने को मिलते। हाथियों के झुंड का नेतत्व हथिनी ही करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.