रामनगर, जून 13 -- रामनगर। कॉर्बेट के बिजरानी जोन से काटे गए सागौन के पेड़ मामले में एक वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। शनिवार को कॉर्बेट के वार्डन विंदरपाल ने बताया कि पिछले साल 28 मार्च को सागौन के वृक्षों का अवैध कटान किया गया था। प्रकरण में बिजरानी रेंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान प्रकरण में आरोपी सुलेमान पुत्र शमशेर अली निवासी ग्राम बच्चीपुर धमोला की संलिप्तता प्रकाश में आई। आरोपी वांछित चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को रामनगर से गिरफ्तार किया। बयानों में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...