रामनगर, अगस्त 21 -- रामनगर। कॉर्बेट के बिजरानी जोन से सागौन के छह पेड़ काटने के आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। कॉर्बेट के वार्डन बिंदरपाल सिंह ने बताया कि बिजरानी जोन के फूलताल ब्लॉक से 29 मार्च को छह सागौन के पेड़ काटे गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई थी। फरहाद खां पुत्र बब्बू खां निवासी केलाखेड़ा अपने वाहन से काटे गए पेड़ों को स्वार रामपुर ले गया था। सूचना पर आरोपी को मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुए। पुलिस ने मामले में सुलेमान अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी उमेर खान, समीर और सलमान निवासी मिलकदुंदी स्वार ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत ...