कॉर्बेट में नहीं ले जा सकेंगे प्लास्टिक की बोतलें, कांच की बॉटल्स में मिलेगा पानी; क्या चुकाने पड़ेंगे पैसे?
हल्द्वानी, जून 5 -- उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को पूरी तरह प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। इसके तहत स्थानीय प्रशासन ने इस साल अक्तूबर महीने से टाइगर रिजर्व के सभी टूरिज्म जोन में प्लास्टिक की पानी की बोतलों के इस्तेमाल करने पर पूर्णतः रोक लगा दी है। यह घोषणा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार (5 जून) को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर साकेत बडोला ने की। उन्होंने बताया कि नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ यह रोक लागू हो जाएगी और लोगों को प्लास्टिक की बोतलों की जगह कांच की बोतल में पानी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद प्लास्टिक कचरे को कम करना और रिजर्व के नाजुक इकोसिस्टम को बचाना है। अधिकारियों ने बताया कि मॉनसून सीजन के बाद नए टूरिज्म सीजन की शुरुआत होगी, और इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.