हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी के समय में बदलाव किया गया है। पार्क प्रबंधन ने 1 सितंबर से नई समय सारणी प्रभावी कर दी है। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि पूर्व में सुबह की पाली में पर्यटकों को 5:30 बजे से 9:30 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सफारी की अनुमति थी। अब नई व्यवस्था के तहत सुबह की सफारी 5:45 बजे से 9:45 बजे तक होगी, जबकि शाम की पाली में पर्यटक दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:45 बजे तक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...