रामनगर, फरवरी 9 -- रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों ने फरवरी में ही 31 मार्च तक की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं डे विजिट की बुकिंग भी पर्यटक करा रहे हैं। हर साल कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम 15 नवंबर से खोल दिया जाता है। वहीं मानसून आदि को देखते हुए 15 जून को रात्रि विश्राम बंद किया जाता है। ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना आदि रेंजों में बने गेस्ट हाउसों में रात ठहरकर पर्यटक जैवविविधता को करीब से देखते हैं। इसके लिए पर्यटक कॉर्बेट में तीन दिनों तक नाइट स्टे कर सकते हैं। पार्क के ईको टूरिज्म प्रभारी ललित आर्य ने बताया कि पार्क में रात्रि विश्राम की एडवांस बुकिंग 31 मार्च तक कर ली गई है। रात्रि विश्राम के लिए कॉर्बेट पैक है। बताया कि डे विजिट के लिए भी पर्यटक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों से बेहतर पर्यटन के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.