बिजनौर, नवम्बर 29 -- वन एवं वन्यजीव सुरक्षा सुदृढीकरण के मद्दे नजर यूपी तथा उत्तराखंड वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। शनिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दर पाल तथा नगीना के उप प्रभागीय वनाधिकारी अंशुमन मित्तल की अगुआई में दोनों राज्यों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कालागढ़ स्थित वन विश्राम भवन के परिसर से शुरू किया गया। वनाधिकारियों ने फ्लैग मार्च के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए गांव कल्लूवाला, मीरापुर, मालौनी, धारा में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों के साथ नुक्कड़ बैठकें आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीव सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष सहित अन्य विषयों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.