कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में विशेष गश्त जारी
बिजनौर, जुलाई 23 -- पहाड़ों पर मानसूनी बारिश से कार्बेट टाईगर रिजर्व के भीतर जंगलों के रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वन तथा वन्यजीव सुरक्षा के चलते जंगलों में विशेष गश्त की जा रही है। आपरेशन मानसून के तहत वनकर्मियों द्वारा विभिन्न संसाधनों के जरिए जंगल के दुर्गम इलाकों में गश्त की जा रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ के रेंजर एनके रूवाली के मुताबिक कालागढ़ रेंज यूपी के जनपद बिजनौर से सटी हुई है। वर्षाकाल के दौरान वनस्पति बढ़ जाती है तथा जंगल घने हो जाते हैं। जिसके चलते वन क्षेत्रों में वन्यजीव तस्करों द्वारा घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। तस्करों द्वारा घुसपैठ किए जाने की आशंका के मद्देनजर वर्षाकाल के दौरान जंगलों में सघन गश्त की जा रही है। रेंजर एनके रुवाली ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान के तहत जंगलों के भीतर गश्त के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.