कॉर्बेट के वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह ने संभाला पदभार
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के नवनियुक्त वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से पार्क की समस्याओं पर मंथन किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: गुलदार की सक्रियता से जीवनवाला में सुरक्षा का अलर्ट किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.