कॉर्बेट के बाहर आपसी संघर्ष में बाघ घायल
रामनगर, अप्रैल 14 -- राजू वर्मा, रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग के गैबुआ के जंगल में एक बाघ आपसी संघर्ष में घायल हो गया। टीम ने घायल बाघ को ट्रैंकुलाइज कर उपचार के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजा है। बाघ के शरीर में संक्रमण फैलने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि गैबुआ वन क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को एक बाघ घायल अवस्था में दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज किया और उपचार के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा ने बताया कि बाघ आपसी संघर्ष में घायल हुआ है। उसकी उम्र करीब सात साल है और शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उसके शरीर में गंभीर संक्रमण फैल गया है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पर अधिकार को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.