कॉर्बेट के पास पहली बार दिखा नाब बिल्ड डक पक्षी
नई दिल्ली, जून 26 -- संवाददाता, रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास पहली बार नाब-बिल्ड डक पक्षी का जोड़ा देखा गया है, जिससे वन विभाग में खुशी है। यह पक्षी पहले भी कॉर्बेट के कुछ जलाशयों में पाया गया है, लेकिन इस बार इसे तराई पश्चिम वन प्रभाग के हाथी डगर पर्यटन क्षेत्र में देखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र पक्षियों और वन्यजीवों के लिए काफी अनुकूल है। वन विभाग के अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह पक्षी यहां कैसे पहुंचा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर एक नर पक्षी के साथ कई मादा पक्षी रहते हैं। यह भी पढ़ें- फाटो के भोला बाघ को किया रेस्क्यू यह खोज क्षेत्र की जैव विविधता के लिए अच्छा संकेत मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.