कॉर्बेट के कालागढ़ रेंज में बाघ की मौत
रामनगर, मई 18 -- राजू वर्मा रामनगर। कॉर्बेट की कालागढ़ रेंज में सोमवार को वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक बाघ का शव दिखा। सूचना पर विभाग के अधिकारी और डॉ. दुष्यंत शर्मा मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली व भारतीय वन्यजीव संस्था भेजे गए हैं।पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मृत मिले बाघ की उम्र आठ से दस वर्ष के बीच मानी जा रही है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि मौत का कारण बाघ की अधिक उम्र होना लग रहा है। शव कुछ दिन पुराना भी लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.