रामनगर, अगस्त 31 -- रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और यूपी के अमानगढ़ समेत आसपास के वन प्रभागों ने दक्षिणी सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। निदेशक के निर्देश पर एसडीओ बिंदर पाल के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कालागढ़, ढेला और झिरना रेंज की टीमों ने हिस्सा लिया। एसडीओ ने बताया कि मानसून काल में रास्ते क्षतिग्रस्त होने, घनी झाड़ियों और उफनाते नदी-नालों के कारण वन व वन्यजीवों की सुरक्षा बेहद चुनौती पूर्ण हो जाती है। ऐसे में संयुक्त विशेष गश्त से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से मानसून में वनों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर रेंजर नवीन चंद्र पांडे, ललित जोशी, अभय जोशी, श्याम लाल, फूल सिंह, अरूण कुमार, विनोद बिष्ट, संतोष डांगी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...