कॉर्बेट एफसी बनी राज्य चैंपियन, आई-लीग 3 के लिए क्वालिफाई
रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान में आयोजित उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग 2025-26 का शनिवार को भव्य समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने प्रतिष्ठित आई-लीग 3 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया, जो राज्य के फुटबॉल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फाइनल मुकाबले में कॉर्बेट एफसी और एमेनिटी एफए के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बेहतर प्रदर्शन के दम पर कॉर्बेट एफसी ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में एमेनिटी एफए उपविजेता रही, जबकि एफसी कुमाऊं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष एवं एशियन फेंसिंग कन्फेडरेशन के महासचिव राजीव मेहता ने विजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.