गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। प्रो कॉर्पोरेट लीग के 15 साल पूरे होने पर कॉर्पोरेट वर्ल्ड कप की घोषणा की गई है। वसुंधरा स्थित होटल में प्री-लॉन्च के मौके पर कनाडा के ब्रैम्पटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कनाडा चैप्टर का टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो चुका है। आयोजकों ने बताया कि भारत में टूर्नामेंट सितंबर से शुरू होगा। शेड्यूल की घोषणा जल्द की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...