कानपुर, जून 24 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) के अंडरग्राउंड सेक्शन में थर्ड रेल इंस्टॉलेशन शुरू हो गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी सुशील कुमार ने नवनिर्मित स्टेशनों और कॉरिडोर-2 डिपो का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कॉरिडोर-2 डिपो के पास रैंप और काकादेव स्टेशन के बीच डाउन लाइन टनल में थर्ड रेल सिस्टम के लिए ब्रैकेट लगाने का काम किया जा रहा है। ट्रैक निर्माण के साथ-साथ बिजली आपूर्ति प्रणाली का काम भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एमडी सुशील कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन के स्टेशनों को परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। सीएमआरएस के निरीक्षण और आवश्यक अनुमोदन के बाद नौबस्ता...