कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम शुरू
कानपुर, जून 2 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) में ट्रैक निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। लगभग 4.50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन (सीएसए-बर्रा 8) में मंगलवार से रेल पटरियों की वेल्डिंग और बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। विजय नगर स्टेशन के पास मेट्रो वायाडक्ट पर सबसे पहले यह काम किया जा रहा है। कॉरिडोर-2 के 4.50 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन (रावतपुर-डबल पुलिया) में ट्रैक निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। अब एलिवेटेड सेक्शन में भी एफबीडब्ल्यू (फ्लैश बट्ट वेल्डिंग) प्लांट की मदद से रेल पटरियों की वेल्डिंग की जा रही है। इसके बाद इन्हें वायाडक्ट पर बिछाया जाएगा। आगामी दिनों में बैलेस्ट-लेस ट्रैक के लिए ट्रैक स्लैब ढलाई, थर्ड रेल और डिरेलमेंट गार्ड लगाने का कार्य भी किया जाएगा। यूपीएमआरसी के डायरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.