बागपत, मार्च 1 -- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली गांव के सामने भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में गांगनौली के पास कट दिए जाने एवं बिजरोल से टीकरी तक सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की गई। एनएचएआई अधिकारी व डीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बडौत को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर एक माह के अंदर समस्या का समाधान न कराया गया तो एक अप्रैल को इसी स्थान पर महापंचायत होगी। रविवार को भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्रवासी ट्रेक्टरों पर सवार होकर दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहुंचे। पंचायत में भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि क्षेत्रवासी कट की मांग नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे है। पुसार बराल मार्ग दिल्ली सहारनपुर व बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ता है। पुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.