बाराबंकी, मार्च 26 -- रामनगर। प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम के कारिडोर निर्माण के क्रम में मुख्य द्वार का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। इसे ही पहले निर्माण किया जाएगा, इसके बाद अन्य कार्य होंगे। जूनियर इंजीनियर आयुष विश्वकर्मा की देखरेख में लगभग एक दर्जन कर्मचारी लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर के मुख्य द्वार को भव्य और मजबूत बनाने के लिए जमीन के अंदर पायलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। आयुष विश्वकर्मा ने बताया कि एक कोने में पांच कॉलम के लिए कुल 12 पाइल डाली जा चुकी हैं। मुख्य द्वार में कुल 20 कॉलम प्रस्तावित है, जिनके लिए कुल 48 पाइल डाली जाएंगी। पायलिंग का यह कार्य मशीन के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित हो। बता दें कि लोधेश्वर मंदिर के विकास हेतु यहां पर कॉरिडोर बनना है ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.