कॉरिडोर के नाम पर वृंदावन का विनाश करेगी यूपी सरकार, मथुरा में सीएम योगी पर अजय राय ने साधा निशाना
मथुरा, सितम्बर 3 -- UP Congress: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर के नाम पर विनाश किया जा रहा है। लोगों को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। गुरुवार को मथुरा पहुंचे अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कॉरिडोर के नाम पर सरकार वृंदावन में तहस-नहस करेगी, जैसा कि काशी में किया। सरकार को लोगों को उजाड़ना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के लिए जो रजिस्ट्री हुई हैं, उसके लिए पैसा बांके बिहारी के खजाने से दिया गया है। यह गलत है। अजय राय जेन-जी के मुद्दे पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे में पार्टी जेन जी का ध्यान रखेगी और जो युवा प्रोटेंशियल होंगे, उन्हें टिकट दी जाएगी। राय ने बताया कि जेन जी के लिए कांग्रेस ही लड़ रही है। दिल्ली में हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.