बागपत, अप्रैल 14 -- दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली अंडरपास का कट बंद कराने की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने मौके पर पहुंच धरना शुरू किया। वहीं गांगनौली कट के पास हाइवे पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर गांगनौली अंडरपास पर बने कट को बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह काफी संख्या में क्षेत्रवासी कट पर पहुंच गए। कट के पास पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ही सीओ बड़ौत अंशु जैन, थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह भारी पुलिस बल के साथ कट पर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- शामली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर बन रहे रेस्ट ररिया का निरीक्षण किय...