वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कॉरपोरेट जगत से जुड़ने के लिए बीएचयू ने एक नई केंद्रीकृत व्यवस्था की शुरुआत की है। कुलपति ने बीएचयू में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) सेल की स्थापना की है। यह सेल उद्योग-जगत के साथ सहयोग को सुदृढ़ करने और सामाजिक उत्तरदायित्व की पहलों को संस्थागत स्वरूप देने का काम करेगी। सेल बीएचयू के स्पॉन्सर्ड रिसर्च ऐंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी (स्रिक) के अंतर्गत कार्य करेगी। विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियां बीएचयू में जनता और छात्र सुविधाओं के साथ ही शोध कार्यों को भी प्रायोजित करती रहती हैं। हालांकि अब तक बीएचयू में यह गतिविधियां अलग-अलग स्तरों पर संचालित होती थीं। नई व्यवस्था में इसे केंद्रीकृत कर दिया गया है। नई सीएसआर सेल इन गतिविधियों को पारदर्शी और नियमबद्ध प्रक्रिया प्रदान करेगी। सेल कॉरपोरेट आउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.