मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य किसान सभा के राज्य परिषद् की बैठक रविवार को चन्द्रशेखर भवन मिठनपुरा में संगठन के राज्याध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर ने कहा कि आज हमारे देश का कृषि क्षेत्र बड़े पूंजीपतियों व कॉरपोरेट घरानों के हमले का शिकार हो रहा है। केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार आम मेहनतकश किसानों के हितों के खिलाफ सरेआम कॉरपोरेट के पक्ष में काम कर रही है। इन्होंने संकटग्रस्त कृषि को बचाने के लिए 'हर गांव में किसान सभा तथा हर किसान किसान सभा में' के लिए अभियान चलाकर किसान सभा को सशक्त बनाने का आह्वान किया।बैठक में बे-मौसम आए आंधी-तूफान तथा ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने तथा खाद की किल्लत के खिलाफ आगामी 25 अप्रैल को समाहरणालयों पर राज्यव्यापी व...