बस्ती, नवम्बर 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एडं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसो. बस्ती ईकाई के संगठन कार्यालय पर सचिव रंजीत श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद फुजैल के संरक्षण में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन हुआ। केंद्र सरकार के श्रम कानून में किए गए परिवर्तन का विरोध करते हुए श्रम सुधार के नाम पर जारी की गई चार संहिताओं को वापस लिए जाने की मांग की। डीएम कार्यालय पहुंचकर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय श्रमिकों के साथ धोखा है, और उनकी आजीविका को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में श्रमिकों के साथ बातचीत करने और उनकी चिंताओं को सुनने की अपील की। कहा कि आगामी तीन दिन तक सभी साथी ब्लैक रिबन लगाकर विरोध करेगें एवं 26 नवंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.