पीलीभीत, अप्रैल 13 -- कलीनगर। नगर पंचायत की ओर से पुराने अस्पताल की जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू होने पर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। इस दौरान अस्पताल और रजिस्ट्री कार्यालय बनवाने की मांग की गई। कस्बा कलीनगर में पुराने अस्पताल की जमीन खाली पड़ी है। नगर पंचायत की ओर से हाल ही में इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव पास होने के बाद ही नगरवासियों ने विरोध किया था। इसके बावजूद रविवार को खाली पड़ी जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू कर दिया गया। मजदूरों ने नींव की खुदाई शुरू कर दी। जानकारी लगते ही दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन पर मनमानी के तहत कॉम्प्लेक्स बनवाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.