कॉमेडियन रसेल ब्रांड को 10.5 साल की जेल, महिला से रेप और 3 से यौन शोषण के दोषी करार
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- ब्रिटिश अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को एक महिला के साथ दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने 10 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। 51 साल ब्रांड, जो अमेरिकी गायिका कैटी पेरी के पूर्व पति भी हैं, को अदालत ने एक "शिकारी" करार दिया। चार हफ्ते तक चले मुकदमे के बाद पिछले हफ्ते कोर्ट ने उन्हें 2004 से 2009 के बीच की गई इन वारदातों के लिए दोषी ठहराया था। सोमवार (9 नवंबर 2026) को सजा की सुनवाई के दौरान जज और अभियोजकों ने कहा कि ब्रांड ने अपनी प्रसिद्धि, पैसे और प्रभाव का दुरुपयोग कर महिलाओं का शोषण किया।शोहरत का मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी करें: जज का सख्त रुख लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सजा सुनाते हुए जज जोएल बेनाथान ने कहा कि ब्रांड एक ऐसे यौन शिकारी के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.