कॉमेडियन यश पर कसा शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए जयपुर, दिल्ली में छापा; पटना लाएगी पुलिस
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- पटना, वरीय संवाददाता। छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की तलाश में पटना पुलिस जुटी हुई है। पटना साइबर पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश में जयपुर और दिल्ली स्थित संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह दोनों शहरों में नहीं मिला। बिहार पुलिस उसे गिरफ्तार करके पटना लाने की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद है। उसके परिजनों ने भी उसके ठिकाने की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस तकनीकी अनुसंधान के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। साथ ही उसके सोशल मीडिया ग्रुप पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उसे पटना लाने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार की औरतों की मांग में सिंदूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.