कॉमर्स में श्रद्धा जिला के टॉप थ्री में
बिहारशरीफ, मार्च 23 -- फोटो : श्रद्धा राज। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कांटापर मोहल्ला की रहने वाली श्रद्धा राज इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 451 अंक हासिल कर जिले की टॉप-थ्री में रही। इनके पिता नीरज कुमार शहर में व्यवसाय करते हैं। माता शोभा कुमारी गृहणी है। छात्रा ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की थी। विषयवार रूटीन बनाकर सात से आठ घंटे नियमित रुप से पढ़ाई की थी। आगे की पढ़ाई बेहतर कॉलेजों में करने का सपना है। बेहतर कॉलेज में पढ़ाई कर सरकारी सेवा की बड़े पद की तैयारी करनी है। इनकी सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है। नालंदा कॉलेजिएट स्कूल के प्राचार्य परवेज आलम ने छात्रा को बधाई दी है। छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.