मधुबनी, मई 13 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय में कृष्ण कुमार झा ने 481 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं शैलाग्या कुमार ने 469 अंक यानी 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। चिराग कुमार शाह ने 435 अंक यानी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस संकाय में अनुभव झा ने 426 अंक प्राप्त कर 85.2 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बने। स्कूल के प्राचार्य प्रणव कुमार ने बताया कि साइंस संकाय में 13 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि कॉमर्स संकाय में चार छात्र शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- डीएवी बरियातू में हर्षिता, दिवा श्री और अदिति टॉपर सभी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा क...