चक्रधरपुर, मई 6 -- चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल पोटका चक्रधरपुर की 12वीं कॉमर्स की छात्रा लाविका पाड़िया ने प्रथम सत्र 2025-26 में 96 प्रतिशत अंक के साथ पूरे जिले में टॉपर होने का गौरव हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर जहां उनके माता-पिता और परिजनों में हर्ष है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को सम्मानित किया। प्राचार्य एस पुथुमय राज ने लाविका की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने संदेश प्रेषित किया है कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लाविका की सफलता स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। यह भी पढ़ें- संत जेवियर स्कूल पोटका की कॉमर्स टॅापर का स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान लाविका को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चार्टर्ड अक...