कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
चतरा, मई 4 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल सामान्य है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जहां पहले गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखने को मिलती थीं, वहीं अब स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को समय पर घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हो जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को अब गैस के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन में सुविधा बनी हुई है। हालांकि, दूसरी ओर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों ने होटल, ढाबा और छोटे खानपान व्यवसायियों की परेशानी बढ़ा दी है। सिलेंडर महंगा होने के कारण उनके संचालन खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। कई संचालकों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद ग्राहकों पर पूरा बोझ डालना संभव नहीं है, जिससे मुनाफा कम हो रहा है।व्यवसायियों का कहना है कि यदि कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में जल्द राहत नहीं मिली, तो इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.