कोडरमा, मार्च 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। जिले में इसका प्रभाव दिखने लगा है। गैस आपूर्ति बाधित होने से सरकार ने घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कोडरमा में इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर दिखना शुरू हो गया है। कोडरमा के कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि अगर एक दो दिन में सिलेंडर की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो दुकानें बंद हो जाएंगी।गैस बचाने के लिए शहर के कई होटलों में कई तरह के खाने बनाने बंद कर दिए हैं। अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में उनके घरों में भी परेशानी बढ़ गई है। कैटरर्स ने पहले से बुकिंग ले रखी है, लेकिन गैस नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें द...