मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कॉमर्शियल गैस के दाम में लगातार वृद्धि का असर होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय से लेकर खानपान पर पड़ा है। छोटे-छोटे होटल कारोबारी को न तो रोजगार छोड़ते बन रहा है और न इस कारोबार को नियमित चला पाने में महंगाई के बोझ से निकल पा रहे हैं। बड़े होटल व रेस्टोरेंट संचालक के यहां कॉमर्शियल गैस में वृद्धि होने पर नई रेट लिस्ट जारी करने के बाद फिर मेन्यू चार्ट के अनुसार रेट नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ग्राहक भी मेन्यू चार्ट देखकर ही ऑर्डर करते हैं। बड़े होटल व रेस्टोरेंट वालों ने मेन्यू पर दी जानेवाली छूट को बंद कर करोबार कर रहे हैं। इसका असर ग्राहकों पर पड़ने से कारोबार पर असर पड़ा है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिशः 3281 रुपये पहुंचा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, थाली से कारोबार तक बढ़ा दबावकैटरिंग से लेकर मिठाई भ...