जमशेदपुर, मार्च 21 -- पूर्वी सिंहभूम में गैस की समस्या तो है पर ऐसा कॉमर्शियल सिलेंडर के अभाव की वजह से है। घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। यह कहना है उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का। वे शुक्रवार को अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उपायुक्त ने गैस की किल्लत के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि घरेलू गैस की जितनी आपूर्ति पहले थी, अब भी उतनी की जा रही है। समस्या लोगों की अंधाधुंध बुकिंग की वजह से हो रही है। अगर लोग मानक के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन पर बुकिंग कराएं तो कोई समस्या नहीं होगी। वैसे कुल मिलाकर घरेलू सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि जहां पर पीएनजी है, वहां कोई समस्या नहीं है। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति मात्र 20% है। ऐसे में हमारा लक्ष्य सबसे पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.