सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर लगे सभी प्रतिबंध को हटा दिया है।अब होटल,रेस्टोरेंट,ढाबे व अन्य व्यावसायिक संस्थान बिना किसी कोटा सीमा या विशेष मंजूरी के अपनी जरूरत के अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर खरीद रहे हैं। इससे विवाह समारोह,सामाजिक आयोजनों व कैटरिंग सेवाओं से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिल रहा है।

घरेलू गैस की स्थिति केंद्र सरकार ने घरेलू गैस में कोई बदलाव नहीं किया है।एलपीजी रिफिल बुकिंग की पुरानी सीमा ही लागू है।जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल अनिवार्य है।पिछले सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन के बाद ही नया सिलिंडर बुक कर सकते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि कॉमर्शियल गैस पर केंद्र सरकार ने 25 जून 2026 से स...