गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, हिटी। कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबार को चालू रखने के लिए दुकानदार अब ईंधन के विकल्प के तौर पर कोयला का उपयोग कर रहे हैं। यह स्थिति जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी है। कोयला से खाद्य सामग्री बनाने से दुकानदारों की लागत बढ़ गई है। उक्त कारण खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जिला मुख्यालय के सहिजना मोड़ पर होटल संचालक संदीप केशरी ने बताया कि ऐसे तो वह शुरू से ही कोयले के चूल्हे पर खाना बनाते रहे हैं लेकिन खाद्य सामग्रियों के दाम में बढ़ोतरी हो हो गई है। उक्त कारण 70 रुपये प्रति प्लेट मिलने वाला चावल का दाम बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया। वहीं उनके होटल में बनने वाले सब्जियों के दाम में भी पांच से 10 रुपये प्रति प्लेट की बढ़ोतरी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.