बोकारो, मई 4 -- चास प्रतिनिधि। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 की भारी वृद्धि से खानपान और छोटे कारोबारियों में मुश्किलों के साथ परेशानी बढ़ गई है। स्थिति सामान्य करने को लेकर कोई मेनू में बदलाव तो कई मेन पावर सहित अन्य सुविधाओं में कटौती करने लगे है। होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड इससे खासा प्रभावित है। यह भी पढ़ें- स्ट्रीट फूड महंगा होते ही ग्राहकी पर शुरू हुआ असरप्रभावित उद्योग चाय-समोसे से लेकर कैटरिंग तक के दाम 10-20 प्रतिशत बढ़ गया है। बढ़े हुए दामों का सीधा और गहरा असर आमजनों के बजट के साथ दुकानदारों पर भी पड़ने लगा है। इस कारण रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल में ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। शहर के कई अच्छे व नामी फूड स्टॉल इन दिनों बंद रहने लगा है। इस बाबत चेक पोस्ट के स्ट्रीट फूड दुकानदार रमेश कुमार ने बता...