संभल, अप्रैल 1 -- जनपद में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबा और फास्ट फूड संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के असर से गैस सप्लाई प्रभावित बताई जा रही है। जिसके चलते स्थिति दिन-व-दिन गंभीर होती जा रही है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग घंटों इंतजार करने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एक सप्ताह पहले बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी का सबसे अधिक असर होटल और ढाबा व्यवसायियों पर पड़ा है। सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें अब लकड़ी और कोयले की भट्टियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी के साथ इंडक्शन चूल्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.