सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि।कॉमर्शियल गैस को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद होटलों और ढाबा संचालक परेशान नजर आ रहे है। जिले में फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई लोगों को दी जा रही है लेकिन आने वाले दिनों में अगर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होती है, तो यहां होटल और ढाबों का काम भी प्रभावित हो सकता है। बताया गया कि जिन होटल या ढाबों के डिमांड पांच सिलेंडर की मांग रहती है वहां अब बस दो या तीन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। होटल संचालक अमित ने बताया कि एलपीजी वितरको के द्वारा 19 केजी के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम होने की बात कही जा रही है, जिससे भविष्य में गहरी संकट की संभावना बन रही है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने पर मंहगाई बढ़ सकती है और कई होटल भी बंद हो सकते है। इधर बताया गया कि जिले में एल...