मधुबनी, मई 2 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता । कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेज उछाल ने जिले के खानपान कारोबार की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। हालिया बढ़ोतरी के बाद एक सिलेंडर की कीमत करीब 3365 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, विवाह भवन और गैस आधारित छोटे उद्योगों की लागत अचानक बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि इसका असर अब सीधे आम लोगों की थाली पर दिखेगा। होटल संचालक रविन्द्र कुमार, निलेश कुमार ने बताया कि अब तक भोजन की कुल लागत में ईंधन का हिस्सा करीब 25 से 30 प्रतिशत होता था, लेकिन नई दरों के बाद यह अनुपात और बढ़ गया है। शहर के एक प्रमुख रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि नाश्ता और थाली की कीमतों में जल्द ही 5 से 15 रुपये तक बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। चाय, नाश्ता और नियमित भोजन की दरों में वृद्धि हो चुकी...