रिषिकेष, मार्च 29 -- कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने ऋषिकेश जैसे पर्यटन वाले शहर को घुटनों पर ला दिया है। यहां होटल और रेस्टोरेंट का पूरा सिस्टम गैस पर निर्भर है। सुबह के नाश्ते से लेकर देर रात तक हजारों पर्यटकों के लिए खाना तैयार किया जाता है। बीते कुछ दिनों से ये पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है। जिन रेस्टोरेंट और ढाबों के पास पहले से अतिरिक्त सिलेंडर का स्टॉक नहीं था, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थनगरी में पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है। इसका असर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और सप्लाई चेन में आई दिक्कतों की वजह से कई जगह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम हो गई है। ऋषिकेश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक इस समस्या से सबसे ज्य...