मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कॉमर्शियल गैस के रेट फिर बढ़ गए हैं। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 3420 रुपए तक पहुंच गया है। इसके पहले 3366 रुपए प्रति सिलिंडर कॉमर्शियल गैस का रेट था। कॉमर्शियल गैस के रेट में भारी वृद्धि करते हुए 54 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़ा दिया गया है। कॉमर्शियल गैस के रेट में वृद्धि का सीधा असर होटल व्यवसाय पर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। फरवरी से अबतक 1460 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़े रेट: जनवरी 26 तक कॉमर्शियल गैस प्रति सिलिंडर रेट 1960 रुपया था। फरवरी से रेट में वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ जो थम नहीं रहा है। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल गैस महंगी, 3420 रुपए पहुंचा प्रति सिलिंडर रेट चार माह बाद पहली जून को इसके रेट में अबतक 1460 रुपए प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है।मिडल ईस्ट हालात से बढ़ रहे कॉमर्शि...