रांची, अप्रैल 10 -- खूंटी/तोरपा, हिटी। जिले में रसोई गैस की किल्लत का असर अब होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर साफ दिखने लगा है। कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई होटल संचालक गैस के स्थान पर कोयला और लकड़ी का उपयोग करने को मजबूर हैं। गैस की कमी के कारण तेज आंच पर बनने वाले व्यंजन तैयार करना मुश्किल हो गया है। नतीजतन कई होटल और ढाबों ने अपने मेनू से ऐसे आइटम हटा दिए हैं। शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं होने से संचालक बड़े ऑर्डर लेने से भी कतरा रहे हैं।कोयले की भट्ठी से बढ़ी परेशानी:होटल संचालक दिनेश ने बताया कि कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने से अब कोयले की भट्ठी पर काम करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ काम में समय अधिक लगता है, बल्कि किचन में गंदगी भी बढ़ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.