कॉमर्शियल गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज टेंट कैटरर्स एंड इवेंट एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की गई। संगठन के महामंत्री वीके शर्मा ने बताया कि लगातार बढ़ रही गैस कीमतों से छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन की अध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, संरक्षक संजय जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष किशन केसरवानी, राजू सोनकर, लाल बाबू, राहुल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कामर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.