बागपत, जून 1 -- बागपत। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये का इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये के बजाय अब 3013:50 रुपये हो गई है। कीमतों में इजाफा होने से होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई, कैटर, रेहड़ी पटरी, उद्योग सभी प्रभावित होंगे। होटल, रेस्टोरेंट में खाना, नाश्ता, चाय, लंच, डिनर व पार्टी करना मंहगा हो जाएगा। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के बाद गैस संकट गहरा चुका है। गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं हो रही है। अब गैस कंपनियों ने एक बार फिर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 42 रुपये प्रति गैस सिलेंडर कीमत बढ़ा दी गई है। इससे दुकानदार, रेहड़ी पटरी, हलवाई, कैटर, होटल रेस्टोरेंट संचालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। बागपत के होटल रेस्टोरेंट संचालकों ने कॉमर्शियल गैस सिल...